रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू,
एफआईआर दर्ज करने से लेकर फैसला सुनाने तक की समयसीमा तय;
समस्तीपुर/खानपुर थाना परिसर में आज थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने जनप्रतिनिधि,पत्रकार व आम नागरिक के साथ बैठक का आयोजन किया। बतादें कि आज से भारतीय आपराधिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। एक जुलाई से देश में आईपीसी सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिमय लागू हो रहे हैं। नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे।गौरतलब हो कि समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज खानपुर थाना तीन नए कानून को थानाध्यक्ष ने बारीकी से उपस्थित लोगों को बताया।
इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार सिंह,बीजेपी पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,शिव शंकर चौधरी,राम विलास सहनी,बम भोला सिंह,शिव नारायण राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संबोधन,थानाध्यक्ष मो फहीम




