आम जनों व पुलिसकर्मियों को बड़हिया थाना में नए कानून की दी गई जानकारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय -बड़हिया

देश भर में तीन नए आपराधिक कानून 01 जुलाई 2024 से लागू हो गया है।भारतीय न्याय संहिता 2023 , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 ,और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 सोमवार से लागू हो गया है। नये कानून लागू हो जाने को लेकर बड़हिया थाना परिसर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ जनसभा कर लोगों को लागू तीन नए आपराधिक कानून को लेकर लोगो को बतलाया। इस कानून में जो बदलाव आया है अब यह न्याय की ओर कंसन्ट्रेट हो गया है। ये कानून ऐसी स्थिति में विक्टिम को न्याय मिलना है।उस पर कंटेसेसन है। तो इस संदर्भ में चेन्जेज आया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक एभिडेन्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।इलेक्ट्रॉनिक माध्यम उपस्थिति सम्बंध या तामिला चार सीट एफआईआर सब तरह की सुविधाये दी गई है। और एक टाईम बॉन्ड में केस का अनुसंधान पूरा होना है। किसी भी केस का उसमे ट्रायल सम्बन्धित भी निर्धारित है। जो लंबे समय तक जो मामला चलता था। या तो पुलिस अनुसंधान में या विचारण में जिससे विक्टिम परेशान होता था। उसका आर्थिक नुकसान होता था। उससे निश्चित तौर से इसमें कमी आएगी। चुकी इसमें टाईम बाधा गया है। और पीड़ित को इसमें मदद मिलेगी।और समाज को फायदा होगा। अभी कानून लागू हुआ है। सभी जगह हमारा डाटा सेंटर चालू है। जैसे ही ऑनलाइन एफआईआर की बात आयेगी एफआईआर दर्ज कर कानूनी कारवाई की जायेगी।इस मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें