पंकज कुमार जहानाबाद ।
लगातार पड रहे गर्मी का असर है कि अब अगलगी की घटना में भी इजाफा हो रही है ।बीते रात्रि जहानाबाद के घोसी बाजार के कबाड़ी दुकान में आग लग गई जिससे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई
जहानाबाद के घोसी बाजार क्षेत्र में देर रात एक कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में आठ लाख रूपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे पीड़ित केवाली गांव का निवासी चंदन केसरी उर्फ साधु केसरी ने फायर बिग्रेड की टीम को सुचना दिया। मौके पर पहुंची अग्निशमन कर्मियों ने 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित दुकानदार चंदन केसरी ने बताया इस घटना में लगभग आठ लाख रुपए की संपत्ति
जलकर खाक हो गया। उसका आरोप है कि उसके बगल के दुकान में एक होटल चलता है। जिसके संचालक से मेरा कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर उसने कहा था कि तुम्हारे दुकान में आग लगा दूंगा, उसी ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
घोसी के थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि एक कबाड़ी दुकान में आग लगी है। पीड़ित व्यक्ति ने अभी तक आवेदन दिया है। जिसके बाद मामले की जांच की जाएगी। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे बाद में दमकल की गाड़ी आज पर काबू पाई।
वाइट पीड़ित दुकानदार




