रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा
बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद। गिरिराज सिंह के समर्थन ने जमकर जश्न मनाया दरअसल बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने शहर के काली स्थान मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने जहां एक दूसरे को अबीर लगाकर मिठाई खिलाई वहीं जमकर आतिशबाजी भी की। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह भाजपा नेता व कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर लगाकर मिठाई खिलाई है और उसके बाद जमकर आतिशबाजी की है। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि बेगूसराय के दिन दोहरी खुशी की बात है एक तो सांसद गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं वहीं मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद भी मोदी मंत्री मंडल में शामिल हो रहे हैं। राज भूषण निषाद सांसद मुजफ्फरपुर के है लेकिन वह मूल निवासी बेगूसराय जिले के वीरपुर के हे। इनका जन्म स्थली बेगूसराय ही है इसलिए बेगूसराय को दो दो मंत्रियों के खुशी मना रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि गिरिराज सिंह लगातार नवादा और बेगूसराय से दूसरी बार जीत कर सांसद बने हैं। मोदी ने भी गिरिराज सिंह पर विश्वास जताया है और तीसरी बार मोदी मंत्री मंडल में शामिल किया है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है जिस तरह गिरिराज सिंह पिछले बार काम किया है उसी तरह देश के विकास की गति तेज रहेगी।
बाइट- मृत्युंजय कुमार, भाजपा नेता
बाइट- सुमित कुमार सन्नी, भाजपा नेता
बाइट- कृष्ण मोहन पप्पू, भाजपा नेता




