पानी की किल्ल्त से लोग परेशान सड़क जाम कर प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद पानी नहीं मिलने के कारण काको बाजार के लोगो गुस्सा फूट गया जहां लोगो ने एन एच 110 को जाम कर जमकर विरोध जताया दरअसल काको नगर पंचायत कई वार्ड में पानी का सप्लाई नहीं किया जा रहा है ,जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,बताया जाता है कि पानी टंकी का मोटर खराब होने के कारण 10 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही थी जिसकी शिकायत लोगों द्वारा पीएचडी विभाग को किया था लेकिन पीएचडी विभाग के पदाधिकारी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके कारण रविवार को सुबह बाजार वासियों ने एन एच 110 जामकर पानी सप्लाई करने की मांग करने लगे इस घटना की सूचना काको थाने के पुलिस को लगी मौके पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम को हटाया, इस दौरान आधे घंटे तक एनएच पर यातायात बाधित रहा, लोगों का कहना है कि प्रचंड गर्मी के कारण पानी सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है और इसी समय पानी भी सप्लाई नहीं किया जा रहा है जिसके कारण हम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है मोहल्ले वासियों का कहना है कि मोटर खराब होने की सूचना विभाग को दिया गया लेकिन विभाग द्वारा तत्परता से कोई कार्रवाई नहीं किया जिसके कारण पानी के लिए हाहाकार मचा है। जिले का तापमान लगातार 44 डिग्री रहने और गर्मी के कारण पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है जिसके कारण चापाकल भी पानी देना बंद कर दिया है एक दो चापाकल पानी दे रहा है इस पर सुबह से ही लोगों का भीड़ लगा रहता है महिलाएं माथे पर पानी ले जाकर किसी तरह घर में खाना पीना बना रही है। महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से पानी नहीं रहने के कारण हम लोग स्नान भी नहीं कर रहे हैं लोगों का कहना है कि 12: बजे तक पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया गया है इसके बाद हम लोगों ने सड़क जाम हटा लिया है अब देखना है कि पीएचडी विभाग सड़क जाम के बाद भी लोगों के पानी का सप्लाई कर पता है कि नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।।

Join us on:

Leave a Comment