रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के बड़की मुरारी गांव में उस समय अफरा तफरी मच गया जब दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी हुई जिसमे चार लोग जख्मी हो गए हैं ।बताया जाता है कि गांव में यज्ञ आयोजन किया गया था और इस यज्ञ में मेला का भी आयोजन किया गया था जिसमें झूला लगाया गया था और झूला पर बैठने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। तभी आयोजको के द्वारा झूला को बंद कर दिया गया तभी गांव के कुछ लोग झूला को चालू करने के लिए आए लेकिन आयोजक द्वारा चालू करने से मना किया ।इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी होने लगा तभी उन लोगों द्वारा संजय शर्मा नामक व्यक्ति के घर पर इट पत्थर से हमला कर दिया।जिसमें संजय शर्मा लालती देवी गीता देवी सरोज देवी इत्यादि कई लोग घायल हो गए घटना को लेकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया एडीपीओ दो संजीव कुमार ने बताया कि मुरारी गांव में आज से यज्ञ शुरू हो रहा था जो 13 जून तक चलेगा इसी में झूला लगाया गया था इसी को लेकर दो पक्षों में इट पत्थर चले हैं जिसमें चार लोग घायल हुए हैं मौके पर पुलिस पहुंचकर समझा बूझकर मामले को शांत किया गया है। और पुलिस कैंप कर रही है जो लोग भी इस तरह की घटना को अंजाम दिए हैं उन लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है घटना पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं जो लोग भी अशांति पैदा करेंगे उन लोगों पर पुलिस कार्रवाई करेगी गांव में पुलिस कैंप कर रही है दोनों पक्षों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण एक यज्ञ संपन्न करने का निर्देश दिया गया है।
Byte – संजीव कुमार,एसडीपीओ 2 जहानाबाद।




