रेलवे परिसर में स्थित हनुमान मंदिर को हटाए जाने का विरोध, प्रतिमा के आँख से आंसू आने का दावा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ- अमृत भारत योजना के तहत बाढ़ रेलवे स्टेशन का सौंदर्ययीकरण को लेकर स्टेशन परिसर में बने हनुमान मंदिर को हटाने का प्रस्ताव है। अचानक रेल प्रशासन ने मंदिर को यहां से हटाए जाने की जानकारी दी, जिससे लोग भड़क गए,रेल प्रशासन ने पहले यहां से मंदिर नहीं हटाए जाने की बात कही थी। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि हनुमान मंदिर को यहां से हटाए जाने को लेकर हनुमान जी की मूर्ति भी रो रही है,उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं जिसे तस्वीरों में भी देखी जा सकती है, आक्रोशित लोगों का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर मंदिर को यहां से नहीं हटने देंगे। मंदिर हटाए जाने की बात पर सैकड़ो श्रद्धालु रेलवे स्टेशन परिसर में जमा हो गए और इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रतिमा कि आँख से आ रहे आंसू की बात पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है!

बाइट श्रद्धालु!

Join us on:

Leave a Comment