रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
बट सावित्री कि आज पूजा है इस करने के लिए आज महिलाये बरगद-वृक्ष के पास पहुचकर पूजा अर्चना किया और अपने पति कि लम्बी आयु के कमाना किया | साथ ही महिलाओं ने सती सावित्री कि कथा सुन कर बर-वृक्ष का एक पत्ता अपने सर पर लगाती है और वृक्ष में कच्चे धागे का 108 फेरा लगाया| पूजा कर जब महिलाये घर पहुचती है तो पति से आशीर्वाद लेकर उन्हें तार का पंखा झेलती है | इस पूजा का मानता है कि जिस तरह सती सावित्री अपने पति के प्राण को यमराज से छीन कर ले आई और पती कि लम्बी आयु पाई थी | उसी तरह इस पूजा को करने से यमराज इस व्रत को करने वाली महिलाओ के पति को बट-वृक्ष कि तरह लम्बी आयु प्रदान करते है |यह पूजा आज पटना के विभिन्न स्थलों के साथ पुरे प्रदेश में बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया | जिसमे महिला पूरा दिन निराहार रहती है और पति की लम्बी आयु की कमाना करती है | इस पूजा को करने से पति की लम्बी आयु के साथ साथ परिवार में सुख शांति भी बनी रहती है ।




