14 मामलों में फरार कुख्यात ईनामी बदमाश दबोचा गया!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – जिले के कुख्यात 5 हजार रूपया के ईमानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त पर जोकीहाट और पलासी थाना में 14 मामले दर्ज हैं। जिले की पुलिस को इस कुख्यात इनामी अपराधी की काफी दिनों से तलाश थी। इस गिरफ्तारी को लेकर एसपी अमित रंजन ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजन कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधी की सूची में शामिल है गजनी उर्फ मुस्ताजीर, इसपर पुलिस ने पांच हजार रुपये इनाम भी घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को जोकीहाट पुलिस को
गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया जिला के टॉप-10 में शामिल कुख्यात वांछित अपराधी गजनी उर्फ मुस्ताजीर, पिता बाजवूल, साकिन ललिया, थाना जोकीहाट, दिल्ली से अपने घर आ रहा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अपराधी गजनी की पत्नी का देहांत हो गया है। उसी को लेकर वो दिल्ली से अपने घर जोकीहाट आने वाला है। जैसे ही उसके आने की सूचना पुलिस को लगी। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। टीम की जिम्मेदारी अररिया
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एएसपी रामपुकार सिंह को सौंपी। उनके नेतृत्व में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा एवं डीआईयू की टीम को शामिल किया गया। पुलिस ने गजनी की गिरफ्तारी को लेकर जोकीहाट थाना क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी। टीम को पता चला कि गजनी किशनगंज जिले से होकर जोकीहाट में प्रवेश करने वाला है। पुलिस टीम ने जोकीहाट थाना क्षेत्र के इंट्री पॉइंट चर्घरिया में नाकाबंदी कर दी। तभी उन्हें वांछित अपराधी गजनी उर्फ मुस्ताजीर आता दिखा। तभी पुलिस टीम ने उसे धरदबोचा। एसपी अमित रंजन ने बताया कि गजनी जिले का वांछित कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर चोरी, लूट, डकैती
जैसे 14 संगीन मामले जिले के थाना में दर्ज है। इसके ऊपर 5 हजार रुपये का इनाम भी है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।
बाइट – अमित रंजन, एसपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment