:- रवि शंकर अमित!
मरम्मती कार्य को लेकर राजेंद्र सेतु में लिया जा रहा है मेगा ब्लॉक यात्रीगण कृपया सावधान, राजेंद्र सेतु से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना, कल यानी गुरुवार को रात्रि 10:00 बजे से शुक्रवार सुबह 6:00 तक राजेंद्र सेतु से आवागमन पूर्णत: बाधित रहेगी इस दौरान राजेंद्र सेतु में मरम्मती कार्य किया जाना है जिसे लेकर मेगा ब्लॉक लिया गया है और इसी वजह से गुरुवार की रात 10:00 बजे से शुक्रवार की सुबह 6:00 तक के लिए किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन की अनुमति राजेंद्र सेतु से नहीं होगी यदि आप इस ओर से आने वाले हैं राजेंद्र सेतु से यात्रा करने वाले हैं तो कृपया वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, राजेंद्र सेतु के मरम्मती कार्य में लगी कंपनी एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए लोगों को वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने की सलाह दी है उन्होंने बताया कि मरम्मती के लिए राजेंद्र सेतु में मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है!
बाइट -अरुण गुप्ता, PM, SP सिंघला




