व्यवसाई को जख़्मी कर गन पॉइंट पर बदामशो ने लूट की घटना को दिया अंजाम

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव-रंजन।

स्लग–मधेपुरा के मुरलीगंज में दिनदहाड़े गल्ला व्यवसाई से 44 हजार की हुई लूट, अपराधियों ने व्यवसाई को हथियार के बट मारकर किया घायल,फायरिंग कर हुआ फरार। आक्रोशित लोगों ने की एसएच 91 मुरलीगंज और बिहारीगंज मुख्य सड़क जाम।

मधेपुरा में बेखौफ बाइक पर सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े गल्ला व्यवसाई से की 44 हजार की लूट, हथियार के बट से मारकर किया घायल, मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है पीड़ित व्यवसाई का इलाज। मामला मुरलीगंज बिहारीगंज एसएच 91 मुख्य मार्ग पर रतनपट्टी मोड़ के समीप का है जहां हथियार लेस तीन बदमाशो ने दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी प्रमोद दस से 44 हजार रूपये लूट लिये। रूपये लूटने के दौरान बदमाशो ने पहले गोली चलाई। गोली चलने की डर से व्यवसायी भागने लगा वहीं गोली से बचने के बाद बदमाशो ने व्यवासीयो को खदेड़ कर पकड़ते हुए हथियार के बट से सर पर वार कर दिया और रूपये से भरा बैंग लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना मे घायल प्रमोद दास को स्थानीय लोगो ने सीएचसी पहुंचाया। जहां पीड़ित व्यवसाई का इलाज चल रहा है । वहीं आक्रोशित नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध मुरलीगंज/ बिहारीगंज एसएच 91 मुख्य मार्ग को जमकर कर जमकर प्रदर्शन की । इस मौके पर ग्रामीणों ने स्थानीय महिला थानेदार पर कई गंभीर आरोप लगाया कहा कि पुलिस के मिली भगत से लगातार लूट और छिनतई की घटना में इजाफा हो रहा है पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है बहुत जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट: प्रमोद दास,पीड़ित व्यवसाई। बाइट: रंजन कुमार,लोकल । बाइट: मनोज मंडल, वार्ड सदस्य।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें