रिपोर्ट- अमित कुमार
छपरा से भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी । छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ने बहुत क्लोज मार्जिन से लालू की बेटी और राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को हराया है । आज एनडीए की बैठक में राजीव प्रताप रूढ़ि दिल्ली के लिए रवाना हुए । उनके समर्थकों ने ढोल बाजे के साथ उनकी विदाई दी ।
मीडिया से बातचीत के दौरान राजीव प्रताप रूढ़ि ने कहा कि छपरा का परिणाम अपने आप में एक महत्वपूर्ण परिणाम था । उन्होंने कहा कि मैं आभार व्यक्त करना चाहूंगा सारण की जनता का । बिहार की जनता का और विशेष रूप से एनडीए के कार्यकर्ताओं का । जिन्होंने मिलजुलकर इस अभियान को सफल बनाया और मुझे छपरा को 5 साल सेवा करने का फिर से मौका मिला । उन्होंने कहा कि कल तक मैं छपरा का प्रत्याशी था अब मैं छपरा का सांसद हूं । जिसने मुझे मत दिया मैं उसका सांसद तो हूं जिन्होंने मत नहीं दिया उसका भी सांसद हूं। मैं यही अपील करूंगा कि छपरा में शांति बनी रहे और लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे । मैं अपने परिवार को, एनडीए के कार्यकर्ताओं को पत्रकारों को छपरा के जीत पर आभार व्यक्त करता हूं ।
एनडीए के 400 के टारगेट को पूरा नहीं करने पर राजीव प्रताप रुढ़ि ने कहा कि सरकार तो मेरी ही ना बनेगी यह ज्यादा महत्वपूर्ण है । एनडीए की सरकार बनेगी । इस व्यवस्था में सब कोई का स्वागत है ।
बाईट:—राजीव प्रताप रूढ़ि, सांसद , छपरा




