अपराधीक योजना बना रहे तीन बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधीयों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित कोशी नहर पुल के पास आजाद ट्रांसपोर्ट के पीछे पीतांबर ठाकुर के आम के बगीचा में आपराधिक योजना बनाने की उद्देश्य से अपराधी किस्म का लोग एकत्रित हुआ है। सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना का सत्यापन करने जगतपुर स्थित कोसी नहर पुल के निकट पहुंच कर चारों तरफ से घेरा बंदी किया। तो तीन युवक संदिग्ध अवस्था में पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने लगा। जो सभी हरवे हथियार से लैस था। पुलिस बल के सहयोग से भाग रहे तीनों अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए तीनों युवक से नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि कश्यप मिश्रा,पप्पू यादव,उमेश पासवान के रूप मे बताया। तीनों पकड़े युवक को बारी-बारी से तलाशी लेने पर लोहे का बना लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पप्पू यादव ने पुलिस को बताया कि हम लोग यहां पर आज ट्रांसपोर्ट के कर्मी से लूटपाट करने के लिए एकत्रित हुए थे। और लैनिग देने का काम कर रहे रवि कस्यप मिश्रा ने बताया की पप्पू यादव व उमेश पासवान को चोरी के बाइक देने के नाम पर बुलाया था।
पूर्व में भी उमेश पासवान को चोरी का बाइक दिया हूं। जो नेपाल में जाकर बेच देता है। पहले भी क्षेत्र से कई चोरी कर बाइक को बेच दिए जाने की बात इनके द्वारा बताई गई। इस तरह के बाइक उसने रहिका थाना क्षेत्र के जितवारपुर में जाकर ब्लू एवं ब्लैक रंग का हीरो ग्लैमर दे चुका है। उमेश पासवान ने पुलिस को बताया कि आज भी वे चोरी की बाइक लेने के लिए रवि के पास आया था। जितवारपुर में हीरो ग्लैमर चोरी की बाइक लिए जाने की बात को उसने स्वीकारा है। इस बाबत थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधी टुन्नी मिश्र टोल जगत पुर गांव के महाचंद्र मिश्रा का पुत्र रवि कश्यप मिश्रा, जयनगर थाना के खैरामठ गांव के विशुनदेव यादव का पुत्र पप्पू यादव,दुल्लीपट्टी गांव के रामसुंदर पासवान का पुत्र उमेश पासवान सभी जिला मधुबनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधीयो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जप्त सामानों की जपति सूची तैयार कर तीनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें