लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी विपीन दाढ़ी हत्या मामले का मुख्य आरोपी रंजीत कुमार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा

लखीसराय मे एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी। एसआईटी ने बीते 29 मई की देर शाम हलसी थाना क्षेत्र के ककरौरी गांव में विपीन दाढ़ी हत्या मामले का मुख्य आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। रंजीत कुमार की गिरफ्तारी शेखपुरा जिले के कैमरा गांव से हुई है। साथ ही एसआईटी ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एवं दो मोबाइल बरामद किया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बाद एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की टीम ने घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद किया। जिसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपी रंजीत कुमार को शेखपुरा जिले के कैम्हार गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रंजीत ने बताया कि जमीन विवाद में उसके भाई शत्रुघ्न कुमार की हत्या विपीन दाढ़ी द्वारा की गई थी। आरोपी रंजीत ने बताया कि मृतक विपीन ढा़डी का ससुराल कैमरा गांव में था।मृतक के ससुर ने रंजीत राम के बगल दस धुर जमीन खरीदा था।और विपीन दाढ़ी द्वारा जबरन कब्जा जमाया हुआ था। जिसके बाद रंजीत ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने एवं जमीन को उससे मुक्त कराने के लिए विपीन दाढ़ी की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस रंजीत से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी छापेमारी में जूटी है।

बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें