चर्चित सामुहिक दुष्कर्म मामले में 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अब भी है फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

दुष्कर्म आरोपी के विरुद्ध चलाया जाएगा होगा स्पीड ट्रायल – डीएसपी

फरार चल रहे दोनों आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी है जारी

तीन आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ली राहत की सांस

झंझारपुर चर्चित गैंगरेप मामले मे दो और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस। ये मानवता को शर्मशार कर देने वाली गैंगरेप को पांच दरिंदो द्वारा 21 तारीख की रात के समय अंजाम दिया गया। दरिंदों ने एक विवाहित 30 वर्षीय महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद वीडियो बना कर बायलर कर दिया था। मामले में झंझारपुर पुलिस को बडी़ कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो आरोपी को झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र से गिरफ्तार कर ने में कामयाबी हासिल किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस राहत की सांस ली है। शुक्रवार की दोपहर डीएसपी पवन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दो आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी की पहचान झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के लंगडा़ चौक का मोहम्मद मन्नान के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौसाद को झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली एनएच 27 पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं दूसरे आरोपी इस्लामपुर का मोहम्मद कारी नट के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलाउद्दीन को रूद्रपुर पुलिस के मदद से रूद्रपुर थाना क्षेत्र के डूमरा गांव से आरोपी के बहनोई के घर से गिरफ्तार कर लिया है। सामुहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित महिला द्वारा पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। वायरल वीडियो में भी चार दिख रहे हैं और एक वीडियो बना रहा है। पुलिस ने पांच आरोपी में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। दो की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई है जबकि एक शंभू दास की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।अभी दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा है। जिस का पहचान इस्लामपुर का मोहम्मद फिरोज का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफरोज उर्फ कल्लू , वहीं दूसरा कन्हौली गांव का मनोज पासवान के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी जारी है। सभी के सभी आरोपी कुंवारे हैं। मोहम्मद नौसाद बीए पास है और भारे का गाडी़ चलाता था। तो वहीं मोहम्मद सलाउद्दीन पांचवीं पास है और मटरगस्ती करता है और सबसे पहले गिरफ्तार हुए शंभू दास दसवीं पास है इधर उधर घूमता रहता था। गिरफ्तार दोनों आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एक महीने के अंदर सुखेत हत्याकांड और फिर सामुहिक दुष्कर्म की घटना ने ना केवल लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बल्कि हर कोई स्तब्ध व आहत हैं। इस तरह के घटना पुलिस के लिए भी बडी़ चुनौती बना हुआ था। तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली है। डीएसपी पवन कुमार ने कहा है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध स्पीड ट्रायल चलाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाया जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, एसआई नीतीश कुमार सहिस पुलिस विभाग के अन्य लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें