रिपोर्ट-आशुतोष पांडेय
लोकसभा चुनाव 2024
32 आरा लोकसभा सीट के लिए भोजपुर में फर्स्ट टाइम वोटर उत्सवी माहौल में वोट दे रहे हैं। युवा वोटर अपने परिवार के बुजुर्गों एवं वयस्क मतदाताओं के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं एवं सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अपनी बारी आने पर मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की गई है। फर्स्ट टाइम वोटर्स का अनुभव निर्वाचन आयोग की तैयारी के विषय में काफी उत्साह जनक देखा जा रहा है। फर्स्ट टाइम वोटर्स ने परिवार के साथ वोट करने के साथ ही देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं से घरों से बाहर आकर वोट करने की अपील की है।




