रिपोर्टर–राजीव-रंजन।
मधेपुरा में एक सख्स को रिश्ते में मामा की पत्नी पर गलत नजर डालना पड़ा महंगा, घात लगाए मामा ने भांजे को मारी गोली, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस कर रही है गहन अनुसंधान,घर छोर आरोपी फरार।
मधेपुरा में एक सख्स को रिश्ते में मामा की पत्नी पर गलत नजर डालना पड़ा भारी महंगा,घात लगाए मामा ने भांजे के पेट में मारी गोली, गंभीर रूप से घायल सख्स का शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज,मामा और भांजे का रिश्ता हुआ तारतार। दरअसल मधेपुरा के अरार थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश गांव के वार्ड संख्या 4 का है मामला । जहां गुरुवार की देर रात रवि शर्मा नामक व्यक्ति को रिश्ते भांजे गोली मारकर फरार हो गया, बताया जा रहा कि पीड़ित रवि शर्मा और आरोपी लालो शर्मा की रिश्ता मामा और मांजा का है इतना हीं नहीं गंभीर रूप से घायल रवि शर्मा की पूर्व से हीं रिश्ते में मामा लालो शर्मा की पत्नी से प्रेम प्रसंग का चक्कर चल रहा था जिसे लालो शर्मा को नागवार गुजर रहा था घटना का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है । बहरहाल गंभीर रूप से घायल रवि शर्मा का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, फिलहाल चिकित्सक आपरेशन कर पेट से गोली बाहर निकल दिया है पीड़ित की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस गहन अनुसंधान में जुट गई है और आरोपी की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है फिलहाल घर छोर कर आरोपी फरार बताया जा रहा है वहीं इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना मेरे संज्ञान में आया है अरार थानेदार को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जा चुका है। बाइट: पीड़ित परिजन।




