दो बच्चे की मां से 5 दरिंदो ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाकर किया वायरल!

SHARE:

रिपोर्टर — हरिशंकर प्रसाद

पांच दरिंदो ने दिया रेप को अंजाम और वीडियो बना कर दिया वाइरल

मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना मुख्यालय के प्रमुख चौराहे में से एक लंगड़ा चौक से मानवता को तार तार करने वाली गैंगरेप की घटना सामने आई है। जहां इस तरह की गैंगरेप की घटना को सून कर बर बस निर्भया कांड की याद ताजा हो जाना स्वाभाविक है। मानवता को झकझोरकर रख देने बाली झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित लंगरा चौक के पश्चिम सुनसान कलम बाग में एक 30 वर्षीय दो बच्चे की मां के साथ गैंगरेप का मामला थाना पहुंचा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदन प्राप्त होने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की तलाश में निकल पड़ी। इस दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को लंगड़ा चौक से उठाकर अपने हिरासत में ले लिया है। वहीं पिरीत महिला को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना 21 मई की रात की बताई जा रही है। जब की लोक लज्जा और रेपिस्टों के डर है सहमे पीड़िता एवं उनके परिवार के लोगों ने 27 मई की रात झंझारपुर थाना में आवेदन देकर न्याय को लेकर अर्जी लगाई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को लंगड़ा चौक स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के ही दो बच्चे की मां 30 वर्षीय पीड़ित महिला एक रेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करती है। 21 मई की रात करीब 8:00 बजे लंगड़ा चौक से पश्चिम वाली सड़क में बाइक सवार पांच दरिंदों ने जबरन उसे उठाकर एक सुनसान कलम गाछी में ले गया। जहां 19 से 25 वर्ष के पांच लड़कों ने मिलकर महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गैंगरेप के साथ ही उस समय का वीडियो बना कर वायरल करने और जान मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह दरिंदों के चंगुल से जान बचकर भाग निकली और जान मार दिए जाने की डर से घर में दुबक गई। घटना की जानकारी के बाद से महिला के पूरे परिवार के लोगों परेशान थे। लोक लज्जा के कारण बात सामने नहीं आ रही थी। अंदर ही अंदर घर के सभी लोग घूटन महसूस कर रहे थें। इसी बीच दरिंदो के द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल कर दिया गया तो पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने लोक लज्जा को त्याग कर जान बचाने को लेकर 27 मई को थाना में आवेदन देते हुए पुलिस प्रशासन से न्यायालय की गुहार लगाई है। आवेदन में पांच युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने सभी नामजद लोगों के विरुद्ध धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से फरार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं न्यायालय में धारा 164 की तरह बयान भी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इस मामले में झंझारपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा की रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक आरोपी को हिरासत में ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर डी एस पी पवन कुमार ने भी अभी ज्यादा कुछ बताने से परहेज़ करते हुए बताया है कि मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई जारी है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। एक भी अभियुक्त को बक्सा नहीं जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment