शव को नहीं दिया एम्बुलेंस, गोद और ई रिक्शा से ले जाते दिखे परिजन!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

-बेगूसराय में एक शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आया है जहां भीषण गर्मी के वजह से 12 वर्षीया बच्चों की मौत हो गई तो उसके परिजन शव को गोद में और ई रिक्शा में ले जाते दिखे, दरअसल बेगूसराय में भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है लगातार भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के बेहोश होने की खबर मिल रही है, तो वही भीषण गर्मी के वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव निवासी राजनीति राय का 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार को भीषण गर्मी में फीवर की शिकायत हुई थी जिसके बाद परिजन गुरूवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन बच्चे की शव को कंधे पर लेकर अस्पताल में घूमते रहे और एंबुलेंस की मांगते रह गए , लेकिन बच्चों के शव को ले जाने के लिए सदर अस्पताल से एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराया गया। अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद परिजन शव को ई रिक्शा से ले गए। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सदर अस्पताल में बच्चे के शव को कंधे पर लेकर उसके परिजन इधर-उधर घूम रहे हैं और बाद में ई रिक्शा से शव को लेकर चले गए। बेगूसराय में यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार सदर अस्पताल के द्वारा मरीज को इलाज के लिए लाए जाने के बाद मृत घोषित कर दिया जाता है तो उसे एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई जाती है और ना ही सदर अस्पताल में इस तरह के मृत्यु का कोई रिकॉर्ड रखा जाता है।
बाइट- परिजन
बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment