आगजनी की घटना में 6 वर्षीय सृष्टि कुमारी जलकर हुई राख!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक दिल दहलाने की खबर सामने आया है। दरअसल बेगुसराय में बीती रात घर मे आग लगने से एक 6 वर्षीय बच्ची जिंदा जलकर राख हो गई है। पूरा घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव के वार्ड नंबर 7 की है। जहां गुलाबी महतो के घर में बीती रात अचानक आग लग गई यह आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया जिस घर में सोई 6 वर्षीय सृष्टि कुमारी जलकर राख हो गई और घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। आग की तेज इतना था कि आसपास के घर कई घर को अपने चपेट में ले लिया जहां कई घर जलकर राख हो इस आगजनी घटना में लाखों रुपए की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है 6 वर्षीय बच्ची सृष्टि कुमारी के साथ एक बकरी भी जल गई। इस आगजनी घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन समय पर नहीं पहुंचने से अग्नि देव और तांडव मचाने लगे, जिससे गुलाबी महतो के घर में सोए 6 वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी और घर में बाधे एक बकरी जलकर राख हो गई। घटना होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई उसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दिया तो दमकल विभाग की दो गाड़ी देर से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सका तब तक दमकल विभाग आते तब तक आगजनी की घटना में एक बच्ची और एक बकरी जलकर राख हो चुका था।

बाइट:-मुखिया मुनियप्पा पंचायत
बाइट:-गुलाबी महतो अग्नि पीड़ित

Join us on:

Leave a Comment