टास्क फोर्स की मीटिंग में नियमित टीकाकरण की गई समीक्षा!

SHARE:

रिपोर्ट -आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी: जिले के मेजरगंज प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता और BHM , BCM , महिला पर्यवेक्षिका (ICDS), पीरामल , पीएसआई और WHO के उपस्थिति में प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की मीटिंग और साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नियमित टीकाकरण को लेकर समीक्षा की गई। और पीरामल टीम के द्वारा विभिन्न रजिस्टर का अवलोकन करते हुए , रिपोर्टिंग और रिकॉर्ड संधारण में पाई गई गैप को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अवगत कराया गया। इसमें आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिया गया, साथ ही “मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” के अवसर पर सभी ANM, GNM, CHO का उन्मुखीकरण किया गया। इस बैठक में मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव हेतु समुदाय में जागरूकता फैलाना है, साथ ही साप्ताहिक टीकाकरण के दिन आने वाले सभी महिलाओं को भी निरंतर जागरूक करते रहना है। परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों और उपायों पर भी विशेष जानकारी प्रदान की गई, साथ ही इसे नियमित टीकाकरण के दौरान आने वाली सभी गर्भवती और महिलाओं को इसके बारे में जानकारी देते हुए , इन साधनों को अपनाने की सलाह देनी है। नियमित टीकाकरण से पूर्व due list (आशा और आंगनवाड़ी के द्वारा) निश्चित रूप से तैयार करवा लेनी है, ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। बच्चो में मानसिक और सीखने के गुण को विकसित करने को लेकर गूगल रीड अलोंग को लेकर भी सभी को जागरूक किया गया।

Join us on:

Leave a Comment