रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया –
अररिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जोकीहाट में हुए सीएसपी संचालक से हुए लूट कांड का महज 24 घंटे में खुलासा कर लिया है इसके साथ ही लूट के तीन लाख रुपये भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि इस लूट कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब रही। इस रुपये बरामदगी को लेकर एसपी अमित रंजन ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 27 मई सोमवार को समय करीब सवा बारह बजे जोकीहाट थाना क्षेत्र के हड़वा चौक स्थित सीएसपी संचालक मो.हसनैन कैशर, पिता स्व०अयुब आलम, साकिन हड़वा वार्ड नंबर 4, थाना जोकीहाट से दो अज्ञात मोटरसाईकिल सवार अपराधकर्मियों द्वारा झपटा मारकर बैग में रखे 3 लाख रूपया छिन लेने की घटना सामने आई थी। इसको लेकर पीड़ित हसनैन कैशर ने घटना स्थल से ही जोकीहाट थाना को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी इकट्ठा कर अनुसंधान शुरू कर दी। फिर जोकीहाट थाना में पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पीड़ित हसनैन कैशर अपने घर चला गया। घर जाने के बाद उसे याद आया कि एक लाख रुपये तो कार की डिक्की में रखी है। जिसकी सूचना उसने तत्काल जोकीहाट थाना को दी। थाना अध्यक्ष ने जब कार की डिक्की खोली तो उसे वहां एक लाख रुपये सुरक्षित मिले। उन्होंने रुपये को जब्त कर सूची बनाई।
एसपी ने बताया कि शेष लूटे गए 2 लाख की बरामदगी के लिए एक क्यूआरटी टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह को सौंपी गई। इसके अलावा टीम में जोकीहाट थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा, और डीआईयू प्रभारी अजित चौधरी, पुअनि श्रवण कुमार राम के साथ सस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया।
गठित पुलिस टीम ने तत्काल अनुसंधान शुरू कर दिया। इस अनुसंधान में पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं का सहारा लिया। पुलिस ने सबसे पहले घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। तभी एक फुटेज में पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राम कुमार, पिता बुटन यादव, साकिन जुरावगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में की गई। अपराधी की पहचान होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोढ़ा थाना के जुरावगंज पहुंची। जहां आरोपी रामकुमार के घर पुलिस ने छापेमारी कर लूट हुए 2 लाख रुपये को बरामद कर लिया। लेकिन इस छापेमारी के दौरान अपराधी राम कुमार मौके से फरार होगया। पुलिस ने जब्त किए गए 2 लाख रुपये को लेकर घटना में शामिल दूसरे अपराधियों की तलाश में जुट गई। एसपी ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट में शामिल दूसरे अपराधी की भी पहचान कर ली गई है दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट – अमित रंजन, एसपी, अररिया।




