आई जी छत्रनील सिंह व एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अधिकारीयों संग की उच्च स्तरीय बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया क्षत्रनील सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में 36 जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र में विधि व्यवस्था तथा निर्वाचन कार्यों की तैयारी हेतु समीक्षात्मक बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही समाहरणालय परिसर में पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र को पुलिस बल द्वारा सम्हारणाल्य परिसर में सलामी दिया गया।
बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी को संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर ससमय पहुंचने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया एवं पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2(घोषी), पुलिस उपाधीक्षक (मुo), पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment