सोलर के सहारे सिंचाई से कमाई करेंगी जीविका दीदियाँ!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

पूरे बिहार में परियोजना के प्रसार पर हुई चर्चा

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जीविका और बिहार विकास मिशन के साथ ही लघु जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने बोचहां में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पंप का स्थल अध्ययन किया। इस टीम में ग्रामीण विकास विभाग से राजेश कुमार विशेष कार्य पदाधिकारी जीविका ,जितेंद्र कुमार एसपीएम जॉब्स, डीपीएम अनीशा , ऊर्जा विभाग से एसकेपी सिंह सलाहकार ,जयशंकर सिंह मुख्य अभियंता, तरुण कुमार , कृषि विभाग से आलोक कुमार सिंह , राधा रमन, विजय कुमार पंडित और लघु जल संसाधन विभाग से अमरेंद्र कुमार कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई के साथ ही बिहार विकास मिशन के अमिताभ कुमार गुप्ता मिशन निदेशक शामिल थे। अधिकारियों ने सोलर ऊर्जा से संचालित होने वाले सोलर पंप का अध्ययन किया और इस दौरान सोलर ऊर्जा से सिंचाई की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। विदित हो की आगा खां फाउंडेशन के सौजन्य से जीविका से जुड़ी कई महिलाएं बोचाहां प्रखंड में सिंचाई योजना का लाभ लेकर कार्य कर रही है और इसी का अध्ययन करने टीम बोचाहां पहुंची थी। इस दौरान सभी लोगों ने बोचहां के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर सोलर ऊर्जा से संचालित लाभार्थियों से बातचीत की और पूरे बिहार में इसकी परिकल्पना को सरकार करने की संभावनाओं पर बातचीत की। इस दौरान सभी ने पूरे बिहार में इसकी संभावनाओं पर चर्चा की ।बताती चलें की आगा खां फाउंडेशन द्वारा जीविका दीदियों को तीन लाख रुपए की सब्सिडी भी जाती है और एक सोलर बोरिंग पर लगभग 5 से 6 लाख रुपये पाइपलाइन बिछाने के बाद आता है। सलाना सिंचाई से लगभग लाख रुपए की आमदनी जीविका मुजफ्फरपुर की दीदियाँ कर रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment