:- रवि शंकर अमित!
पीएम नरेंद्र मोदी पिछड़ा- अति पिछड़ा समाज के सबसे बड़े शुभचिंतक, हितैषी और पुरोधा : डॉ. निखिल आनन्द
पटना, 28 मई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० निखिल आनंद ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत में पिछड़ा- अति पिछड़ा समाज के सबसे बड़े शुभचिंतक, हितैषी और पुरोधा हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर जहां देशभर के अति पिछड़ों का सम्मान बढ़ाया है वहीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर बीपी मंडल की विरासत का सबसे बड़ा नेतृत्वकर्ता बनने का काम किया है। इस तरह सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर जी और बीपी मंडल जी की विरासत का नेतृत्व आज की तारीख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।
डॉ आनंद पटना के चाणक्य होटल स्थित मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरीके से पिछड़ी, अति पिछड़े समाज के आरक्षण को मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के तहत खत्म करने की कोशिश की जा रही है वह अत्यंत ही दुखद है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गोद में बैठकर राजद- सपा- डीएमके जैसी पार्टियां और उनके नेता कैसे खुद को सामाजिक न्याय का शुभचिंतक और पिछड़े- अति पिछड़े समाज का हितैषी बता सकती हैं।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ओबीसी-ईबीसी आरक्षण में मुसलमानों को जगह देकर पिछड़ा- अति पिछड़ा समाज की हकमारी करने की इंडी एलायंस की साजिश पर क्यों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जैसे दल चुप्पी साधे हुए हैं? जबकि पीएम मोदी पूरे देश में आरक्षण के सवाल को उठाकर पिछड़ा- अति पिछड़ा समाज की हकमारी करने वाले को चुनौती दे रहे हैं।
डॉ आनन्द ने जोर देकर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पीएम मोदी आज की तारीख में सोशल जस्टिस के सबसे बड़े आइकॉन और ब्रांड एम्बेसडर हैं।
उन्होंने दावा किया कि 6 चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा बहुमत से बहुत आगे चल रही है। सातवां और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को है। हम सभी भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से देश के समस्त पिछड़े अति पिछड़े समाज के लोगों को अपील करते हैं कि नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत कर सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करें।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री काल में पिछड़े -अति पिछड़े समाज के लिए जितना कुछ किया गया है उतना देश की आजादी के बाद और खास कर कांग्रेस शासन के दौरान आज तक नहीं हुआ था। नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान पिछड़े- अति पिछड़े समाज के लिए किए गए कामों से देश के पिछड़ी अति पिछड़े गरीब लोगों की आर्थिक उन्नति हुई है और मुख्य धारा में भी उनको शामिल किया गया है।
निखिल आनन्द ने कहा कि भारत के समस्त पिछड़े- अति पिछड़े समाज के लिए नरेंद्र मोदी ने जो भाव- भावना प्रकट किए हैं और जिम्मेदारी निभाई है उसके लिए समस्त ओबीसी-ईबीसी समाज मोदी जी का आभारी है। देश का समस्त ओबीसी- ईबीसी समाज नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से संकल्पित होकर जुटा हुआ है।
इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश “बबलु”,कार्यालय मंत्री डा प्रवीण पटेल,प्रभात मालाकार,सुमित शशांक उपस्थित रहे।




