पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में मतदान की तिथि नजदीक आते जातीय समीकरण साधने में सत्ताधारी दल के लोग जुट गए हैं ।जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से भूमिहार समाज को टिकट नहीं मिलने के बाद भूमिहार समाज के कदावर नेता एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जहानाबाद पहुंचकर अपने समाज के लोगों को जंगल राज का भय दिखाते हुए कहा की आप अगर सजग नहीं हुए तो एक बार फिर सडक पर खिड़की से हथियार निकाल कर चलने वाला दिन लौट आएगा। जहानाबाद जिला मुख्यालय से सटे अलगना गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आप लोगों ने 2005 से पहले वाला बिहार देखा था नई पीढ़ी के लोग नहीं देखे हैं वह अपने अभिभावक से पूछ लीजिएगा ।नीतीश कुमार की सरकार ने काफी मशक्कत के बाद जंगल राज से मुक्ति पाया था। जंगल राज को जहानाबाद में बहुत दिनों तक झेला है। जहानाबाद के लोग दिन के उजाले में भी अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस करते थे। लालू राज में इस समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया था ललन सिंह ने जोड़ देते हुए कहा कि कुछ लोग तरह-तरह का सबज वाग दिखाकर आप लोगों से वोट लेने के फिराक में है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने एवं तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए आप अपना एक-एक वोट एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को दें। आप अगर इसमें चूक कीजिएगा तो फिर पछताईएगा। इस मौके पर जदयू नेता एवं विधान परिषद नीरज कुमार सहित कई लोग ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।




