दहेज नहीं मिलने पर बहू की हत्या कर दफनाया,ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

दहेज नहीं मिलने पर बहू की हत्या कर दफनाया,
ससुरालवालों पर विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप

मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर गांव में ससुराल वालों पर विवाहिता को जहर देकर उसकी हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतका के आरोपी ससुर एवं सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की मां नेपाल के गडहिया डूमरिया थाना के सुदामा गांव निवासी जिवछ देवी ने पुलिस को आवेदन दिया है। बताया है कि वह अपनी पुत्री तनिषा सिंह की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ, सात वर्ष पूर्व पदुमकेर गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी रामजीवन सिंह के पुत्र अवनीश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दोनों का दांपत्य जीवन सुखमय एवं समान रूप से चल रहा था। इस बीच उसे एक पुत्र एवं एक पुत्री हुआ। उसके बाद दहेज को लेकर दामाद अवनीश कुमार, समधी रामजीवन सिंह, सांस गायत्री देवी, पूजा देवी, मधुरेंद्र सिंह एवं मधू देवी आदि ससुराल पक्ष द्वारा उसके पुत्री के साथ बराबर मारपीट, गाली गलौज एवं प्रताड़ित करते थे। उसकी पुत्री को कई दिनों तक भोजन नहीं दिया जाता था और भूखे पेट रखा जाता था। पुत्री द्वारा जानकारी मिलने पर वह कई बार उसके ससुराल में पंचों द्वारा पंचायती कराया। लेकिन उसके ससुराल वाले कुछ नहीं मानें। इसी बीच उक्त लोगों ने मिलकर 26 मई के रात सात बजे के करीब उसके पुत्री के साथ मारपीट किया तथा जहर देकर हत्या कर दिया। उसके बाद साक्ष्य मिटाने के शव को गायब कर दिया। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बाइट :—– मृतिका बेटी ,
बाइट :—– परिजन।

Join us on:

Leave a Comment