:- रवि शंकर अमित!
जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में खेत में काम कर रहे किसान विनोद रजक की पीट कर हत्या कर दी।वहीं दूसरे किसान अजय दास को भी दबंगों ने बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत में धान का बिचड़ा लग रहे थे। इसी दौरान सैदपुर के कुछ दबंगों द्वारा जबरन उसके खेत में जानवर को घुसा दिया।जिससे दोनों के बीच कहा सुनी हुई।उसके बाद दबंगों ने पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने फोरलेन जाम कर दिया।और मुआवजे एवं अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (2) अभिषेक सिंह दलबल के साथ तत्काल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। पुलिस घटना में शामिल कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है तो अन्य की तलाश में छपामारी जारी है!




