रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक इंटर छात्र की मौत
बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनपुर गंगा घाट की है । बताया जाता है कि मृतक नयागांव थाना क्षेत्र के सोनपुर डीह निवासी प्रवीण झा के 16 वर्षीय पुत्र हरि ओम अपने तीन साथियों के साथ गंगा स्नान करने गए थे। बताया जा रहा है कि दो दोस्त गंगा में स्नान करने के बाद निकल गए जबकि हरि ओम गंगा स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। युवक को गंगा नदी में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया। इंटर के छात्र को डूबने की सूचना पर नयागांव पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगा घाट पहुंची और रविवार की देर शाम से तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को खोजबीन के दौरान हरिओम का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। घटना की सूचना पर नया गांव थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- दरोगा, नयागांव थाना




