मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत!

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश

हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में 24 जुलाई शनिवार की शाम में मोटरसाइकिल ने महिला को टक्कर मार दिया, जिससे वो बुरी तरह ज़ख्मी हो गई। कल रात ईलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान सुधीर रविदास की पत्नी संगीता देवी (25) के रूप में हुई है। परिजनो ने बताया की वो अपने मायके बस्ती गांव शादी में आई हुई थी। घर से पनकटी के लिए पूरे परिवार के साथ देवी स्थान के लिए जा रहे थे, उसी दौरान बस्ती गांव के रेलवे फाटक के समीप मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने महिला को धक्का मारते हुए भाग गया। जिसके बाद जख्मी महिला को परिवार वालों ने हरनौत अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार वालों संगीता देवी को हरनौत के ही प्राइवेट क्लीनिक में उन्हें भर्ती करवाया। जहां आज रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही हरनौत थाना अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। बाइक चालक और बाइक को पकड़कर थाने भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment