महिला की हत्या के बाद घर में शव रखकर  ताला लगाकर हुआ फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतौना गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। हत्यारों ने महिला की हत्या को अंजाम महिला की सिर को कुचल कर उसे मौत की नींद सुला दिया है। वहीं हत्यारों ने हत्या के बाद महिला के शव को उसके घर में रखकर बाहर से ताला जड़ दिया था। जिस कारण महिला दो-तीन दिनों से नहीं मिल रही थी। महिला की पहचान बेतौना गांव, वार्ड नं-07 के स्वर्गीय फकीर ठाकुर की पत्नी शांति देवी , 5 9 वर्ष के रूप में हुई है। महिला गांव के ही मध्य विद्यालय में रसोइयां के पद पर कार्य करती थी।
महिला के दो दिनों से गायब होने के बाद से स्कूल के शिक्षक उसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन महिला की कही अता पता नहीं चल पा रहा था। गांव के लोगों ने महिला की विवाहित बेटियों को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद शनिवार को महिला की मंझली पुत्री बबिता देवी अपने ससुराल भट्ठिशेर से बेतौना स्थित घर पहुँची। जहां घर के खिड़की पर मक्खियों का जमावड़ा था। घर के अंदर से बदबू आ रही थी। इस बात की सूचना पंचायत जनप्रतिनिधियों को दी गयी। पंचायत प्रतिनिधि के आने के बाद लोगों ने बेनीपट्टी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घर के कमरे में बाहर से लगे ताला को तोड़ कर गेट खोला तो घर के अंदर महिला की शव सड़ी गली अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच परताल करने के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि, महिला के सिर के पीछले हिस्से को किसी नुकीली और भारी हथियार से वार कर सिर को चूर दिया गया है। जिससे महिला की मौत हो गयी होगी। उधर, सूत्रों की माने तो महिला की हत्या में जमीन का मामला सामने आ रहा है। सूत्र बताते है कि महिला को सिर्फ तीन बेटियां ही थी। कुछ लोग उसके जमीन पर निगाह रखे हुए थे और महिला के साथ अक्सर वाद-विवाद होने की भी बात सूत्रों ने बताई है।
बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पुत्री के बयान पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और जल्द ही घटना में संलिप्त दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment