अविनाश श्रीवास्तव

पहले लोग वैक्सीन लेने से करते थे इनकार, अब लेने के लिये हो रही है मारपीट!
जिले के बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के परसौनी पंचायत के भटोलिया गांव के मध्य विद्यालय में कॅरोना का सुई लेने को लेकर दो पक्षो के बीच मार पीट हो गयी जिसमे दर्जनों लोग घायल हो गए झड़प के बाद गांव में तनाब बनी हुई है। झड़प के सूचना पर पहुची पुलिस बल और सस्त्र बल के साथ रिगा इंस्पेक्टर दयाशंकर प्रसाद बैरगनिया थानाध्यक्ष रणबीर कुमार झा लाइक अहमद सुप्पी थाना के दरोगा एम ए खान एएसआई कपिलदेब शर्मा, रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे। सूत्रों की माने तो विवाद सुई लेने के लिए पहले हम लगे हम लगे इस लिए विवाद सुरु हुआ और दोनों तरफ से रोड़े बाजी सुरु हो गयी जिसमे कुछ लोग बूरी तरह से घायल हो गए और कुछ को मामूली चोट आई है जिसका इलाज बैरगनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में हुआ गांव में पुलिस बल तैनात है और शांति बनी हुई है घायलों में राज कुमार पासवान पिता गणेश पासवान बखरी,मनोज कुमार पिता जेन पासवान बखरी,रोबिन पासवान पिता छधारी पासवान बखरी मनान साह , सरफराज अहमद,अनीसा खातून,चुन्नी खातून,इफरान खान,सहित दर्जनों लोग घायल हुए है।थानाध्यक्ष ने बताया पहले हम पहले हम वैक्सीन के लिये दो पक्षो के बीच कहासुनी के बाद विवाद होने लगा उसके बाद कुछ लोगो ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी जिसमे कुछ लोग सामान्य रूप से घायल हो गए। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बखरी व भटौलिया के पठान चौक पर सशत्र ब्लो को तैनात किया गया है। मंगलवार की देर शाम जिला से पहुंचे सशस्त्र बलों को गांव में तैनात किया गया है। निवर्तमान मुखिया दिनेश प्रसाद व जिला पार्षद प्रतिनिधि तनवीर अली ने बताया कि जख्मी का इलाज सीएचसी में कराया गया है।बताया कि दोनों पक्षो के बीच शांति कायम कराया जा चुका है। विवाद को हर हाल में गांव में ही खत्म करा दिया जाएगा। गांव के एखलाख खान, पूर्व मुखिया शिवजी महतो लोगो को शांत कराने व अमन कायम कराने को लेकर जुटे थे।




