पटना:- कामेश्वर चौपाल और आर एन सिंह ने की महामहिम राज्यपाल से मुलाकात!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

1008 पृष्ठों वाली “श्री राम लला मन से मंदिर तक” पुस्तक का शीघ्र होगा विमोचन! पुस्तक में श्री राम मंदिर निर्माण के निमित्त आजतक के संघर्षों का विशेष रुप से वर्णन देखने को मिलेगा। इस पुस्तक के लिये महामहिम अपना शुभकामना सन्देश भी देंगे जिसे पुस्तक के साथ प्रकाशित किया जायेगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पूर्वोत्तर भारत से एक मात्र स्थाई ट्रस्टी
कामेश्वर चौपाल और विश्व हिन्दु परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एन सिंह ने बिहार में महामहिम राज्यपाल श्री फागु चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की!
इस दौरान महामहिम से कई विषयों पर चर्चा भी हुई।


श्री चौपाल की जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि ” रामायण रिसर्च काउंसिल” , अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के लिए संघर्ष पर आधारित अब तक कि गहन शोध वाली पुस्तक “श्रीराम लला मन से मन्दिर तक”!
(1008 पृष्ठों की हिंदी एवं संस्कृत के अलावा दस अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में) का प्रकाशन एवं प्रसार करने जा रहा है। संबंधित भाषाओं की पुस्तक को भारत के अलावा 21 देशों में विमोचन किया जाना है।पुस्तक लेखन कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है इस ऐतिहासिक पुस्तक के शुभकामना संदेश के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय ,से मिलकर पुस्तक के संबंध में वार्ता हुई,और शुभकामना संदेश हेतु अनुरोध किया गया । इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के माननीय अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉआर.एन. सिंह जी भी उपस्थित थें ।

Join us on:

Leave a Comment