सशस्त्र सीमा वल एवं बिहार पुलिस की टीम के संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा मे नेपाली रुपया बरामद संदिग्ध फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जा रही लगातार कार्रवाई के क्रम मे 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा पिपरौन के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस की फ्लाइंग स्क्वाड टीम की सयुंकत गश्ती दल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 285 /02 से लगभग 50 मीटर भीतर भारतीय क्षेत्र की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति सशस्त्र सीमा बल एवं विहार पुलिस बल के जबानों को देखते ही एक थैले(बैग) को छोड़ कर सीमा पार नेपाल भाग गया। उक्त थैले की को कब्जे मे लेकर तलाशी लिया गया तो उसमें नेपाली मुद्रा 23,35,500/- रखा हुए था। इस कार्रवाई में सशस्त्र सीमा बल की तरफ से सहायक उपनिरीक्षक बासदेव एवं 04 अन्य जवान, विहार पुलिस की फ्लाइंग स्क्वाड टीम में श्रीमति रीना कुमारी सी० ओ० हरलाखी, सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार एवं अन्य जवान शामिल थे। बरामद थैले और नेपाली मुद्रा को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु हरलाखी थाने को सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार बिहार पुलिस के साथ सयुंकत अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इस प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा ।
इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया है कि भारत में लोकसभा चुनाव-2024 हो रहे है। जिसको मद्देनजर रखते हुए भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम को लेकर विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो‌ इस को लेकर सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती इलाकों में काफी सघन रूप से जांच पड़ताल की जा रही ताकि किसी भी प्रकार की अपराधिक या असामाजिक गतिविधियों को लेकर षड्यंत्र करने वालों के मनसूबे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जा सके ।

Join us on:

Leave a Comment