रिपोर्टर–राजीव रंजन।
मधेपुरा में पुराने भूमि विवाद को लेकर एक 17 वर्षीय नीरज कुमार की रहसमय ढंग से हुई पिट पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस प्रशासन के विरुद्ध सड़क जाम,मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस।
मधेपुरा के शंकरपुर और भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के ब्रह्मोत्तर गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर एक 17 वर्षीय नीरज कुमार नामक युवक की राजस्मय ढंग से हुई पिट पीटकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध किया सड़क जाम। बता दें कि आरोपी कार्तिक यादव के पिता सदानानंद यादव और मृतक के पिता भावानंद यादव के बीच वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है जिस आक्रोश में आरोपी कार्तिक यादव समेत कई लोगों ने मृतक नीरज कुमार को घर से बुलाकर ले गया और शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरबा नहर के समीप जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौके वारदात पर मौत हो गई, मृतक के परिजनों की माने तो कार्तिक और उसके दो अन्य दोस्त मिलकर मृतक नीरज को घर से बाइक पर बैठा कर ले गया लेकिन बाद में उसकी हत्या कर दी,मृतक के पिता भावानंद यादव ने बताया कि उनकी विवाद जमीन को लेकर सदानंद यादव और सुनील यादव तथा लालू यादव से वर्षो पूर्व से चल रही थी वहीं वर्ष 2016 में भी जमकर मारपीट की घटना घटित हुई थी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी लिहाजा आज भावानंद यादव के 17 वर्षीय पुत्र नीरज की पिट पीट कर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद स्थानीय परिजन समेत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध सड़क जाम कर दिया घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंची भर्राही और शंकरपुर थाना की पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत किया साथ हीं इस मामले को लेकर मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया । वहीं बहरहाल पुलिस के आलाधिकारी इस मामले को लेकर कैमरे पर कुछ कहना तो दूर फोन भी रिसीव करना मुनासिब नहीं समझ पा रहे हैं। वहीं घटना स्थल पर मौजूद शंकरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हीं कोई खुलासा हो पाएगा। बाइट: मृतक के नाना। बाइट:भावानंद यादव,मृतक के पिता।




