रिपोर्ट- अमित कुमार!
लोजपा आर सुप्रीमो चिराग पासवान ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि” कैसे हो गया मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा ,एक महीने पहले ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट पर हम लोग घंटे बातें किया और पिताजी के बारे में भी बातचीत हुई, उस समय तक इनके बारे में पता नहीं था कि इनका कोई ऐसी बीमारी है और अचानक इनका निधन हो जाएगा,अपने आप में विश्वास नहीं हो रहा है,
वहीं उन्होंने सुशील मोदी के बारे में कहा कि वह एक ऐसे राजनीतिक जानकार व्यक्ति थे जो किसी भी विषय पर बोलने के पहले उसका अध्ययन कर लिया करते थे, उनका हर विषय की पूरी जानकारी होती थी ,विपक्ष के रूप में भी अगर विरोधी दल पर किसी विषय पर बात करना होता था या उनकी टीका टिप्पणी करनी होती थी तो उसे विषय पर पहले वह पूरी जानकारी रखते थे, उसके बाद ही वह कुछ बोलते थे,
वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहे जाने पर कि “प्रधानमंत्री ने ही चिराग पासवान के बंगले को खाली करवाया उनको बेघर किया” इस बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि “नई पीढ़ी के जो नेता है वह दलगढ़ राजनीति से हटकर निजी बातों को बोलते हैं ,उनके पिताजी लालू प्रसाद यादव जब मेरे पिताजी का निधन हुआ था तो उन्होंने काफी प्रशंसनीय बात की थी जो की एक नेता के रूप में ना देख कर परिवार के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन आज के युवा नेता जो भी कहते हैं उनको कम से कम या सोचना चाहिए कि वह किस विषय पर कह रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पिताजी जब राजनीति में थे उस समय भी उन पर ध्यान देते थे और जब बीमार पड़ गए तब वह अस्पताल में भी मेरे पिताजी के बारे में बार-बार फोन करके जानकारी लेने का काम किया करते थे ,मरने के बाद पिताजी के बारे में सबसे पहले प्रधानमंत्री ने ही फोन करके जानकारी ली अंतिम संस्कार के समय भी प्रधानमंत्री जी के द्वारा ही उन्हें राज्य में सर्वोच्च सम्मान देते हुए अंतिम विदाई की गई, सलामी दी गई, जो लोग प्रधानमंत्री जी के बारे में ऐसा बोल रहे हैं उनको सोचना चाहिए,
बाइट – चिराग पासवान




