रिपोर्टर — मुकेश कुमार!
मधुबनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी ने मचा रखा है तांडव। चोरी की बढ़ रही घटना से लोगों में भय का आलम ऐसा है कि लोगों का रात का नींद और चैन गायब हो गया है। वहीं पुलिस के लिए चोरी की घटना का उद्भेदन कर पाना चुनौती बनी हुई है। ऐसे ही एक चोरी की घटना खजौली थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव, वार्ड आठ से सामने आ रही है। जहां एक सुनसान घर में अज्ञात चोरों ने मैन गेट सहित चार कमरे का ताला तोड कर घर में रखे आभूषण, 25 हजार नगद सहित तकरीबन 4 लाख की कीमती सामानों की पर हाथ साफ कर चोर आराम से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रसीदपुर गांव के राकेश कुमार उर्फ बबलू झा आठ मई को शाहपुर अपने ससुराल एक मुंडन संस्कार में हिस्सा लेने के लिए सपरिवार गए हुए थे। इसी का फायदा उठा कर चोरों ने मैन गेट का ताला तोर कर आंगन में प्रवेश करने के बाद चार कमरे का ताल तोर कर कमरा में घुस कर घर में रखे गोदरेज और ट्रंक को तोर कर उसमे रखे सामानों को बिखेर दिया और नगद, अभूषण और कीमती सामानों को समेट कर फरार हो गया। गृह स्वामी राकेश कुमार उर्फ बब्लू झा ने बताया है कि आज सुबह परोसी के द्वारा सुचना मिली की घर का ताला टूटा हुआ है। जब घर पहुंच कर देखा तो मैन गेट सहित पांच कमरों का ताला तोर कर अज्ञात चोरों के द्वारा 25 हजार नगद, तकरीबन पौने तीन लाख की आभूषण सहित चार लाख की सामानो की चोरी कर ली गई है। घटना सूचना खजौली थाना पुलिस को दी गई। घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचर मामले की छानवीन में जुट गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया है कि गृह स्वामी किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। सुनसान घर में चोरी की घटना की सुचना प्राप्त हुई है। पुलिस छानवीन में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक गृह स्वामी द्वारा इस संबंध मे आवेदन पुलिस को नही दी गई है।




