गोरखपुर के ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर रखे गये जहानाबाद के मजदूरों को लाया गया वापस!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद के विभिन्न गांव से जीवन यापन करने के लिए मजदूरी करने गए मजदूरों को मुक्त कराकर जहानाबाद लाया गया है।अपना वतन छोड़ कर अन्य प्रदेश में मजदूरी करने गए पचहत्तर मजदूरों को उस वक्त भूखे पेट काम करने को मजबूर होना पड़ा जब ईंट भट्ठेदारों ने उन्हें काम के बदले मजदूरी देना भी मुनासिब नहीं समझा। हद तो यह हो गई के भट्ठेदारो द्वारा ना तो उन्हें अपने गांव वापस आने दिया जा रहा था और मजदूरी का पूरा पैसा मांगने पर उनके साथ मारपीट भी की जा रही थी।
घटना उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के जैतपुर गांव की है। जहां ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए जहानाबाद और गया जिले के तकरीबन पचहत्तर महिला और पुरुष मजदूर की टीम पिछले कई माह से काम करने गए थे। जहां कुछ महीनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा परंतु कुछ महीने के बाद ही ईंट भट्ठेदार ने मजदूरों पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। मजदूरी करने के बाद भी ना तो उन्हें पैसा दिया जाता था और ना ही वापस उन्हे अपने गांव आने दिया जा रहा था।
मजदूरों ने जब अपने ऊपर हो रहे जुल्म और ज्यादती की पूरी कहानी अपने परिजनों के माध्यम से मजदूरों के लिए कार्य करने वाली संस्था को बताया तो संस्था के लोगों ने जहानाबाद के डीएम और श्रम विभाग से मिल कर उन्हे वापस लाने की गुहार लगाई। इसके बाद संस्था द्वारा गोरखपुर जा कर सभी मजदूरों को वापस जहानाबाद लाया गया जहां ट्रक से भर कर सभी मजदूरों को घर भेज दिया गया है।
मजदूरों ने बताया की वो अपनी जीविका चलाने के लिए अन्य प्रदेश में जा कर रोजगार तलाश करते हैं मगर कहीं कहीं मजदूरी तो मजदूरी उन्हें अपनी सुरक्षा की भी चिंता सताने लगती है।

Join us on:

Leave a Comment