गाड़ी पंचर हुई तो उसमें रखे बैग ले उड़े चोर, मामला दर्ज!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

पीड़ित ने बड़हिया थाना में दर्ज कराया मामला

बड़हिया

नगर के श्रीकृष्ण चौक के समीप से एक हैंड बैग के अंदर रहे आवश्यक कागजात और आभूषण के चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आयाहै. घटना विगत दो मई की बतायी जा रही है. जिसे लेकर बेगूसराय के सिमरिया निवासी राजीव कुमार गौतम के द्वारा थाना में लिखित सीसीटीवी फुटेज में बैग निकालते दिखा एक युवक आवेदन मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें बताया गया है कि विगत दो मई को वे अपनी फार्च्यूनर गाड़ी एचआर 06 एडी 0047 से सफर कर रहे थे. इसी क्रम में श्रीकृष्ण चौक के समीप उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया. गाड़ी को वहीं किनारे खड़ी कर वे मेकेनिक को लाने चले गये. भूलवश दरवाजे का शीशा लॉक करना भूल गये. मैकेनिक के साथ वापस आये तो कार के अंदर रखा काले रंग का हैंड बैग गायब था. समीप के दुकानदार से इस बाबत पूछे जाने पर सीसीटीवी चेक किया गया. जिसमें एक किशोर को बैग निकालते देखा गया. जिसके साक्ष्य को भी आवेदन के साथ संलग्न किया गया है. आवेदक द्वारा गायब हुए हुए बै बैग में विभिन्न बैंकों के चेक बुक, एटीएम, आधार कार्ड जैसे आवश्यक कागजातों के साथ ही सोने के की चेन, चांदी के ब्रेसलेट और करीब 75 सौ रुपये नकद होने की बातें कही गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष के ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि प्राप्त र आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक छानबीन की जा रही है

Join us on:

Leave a Comment