रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत करहारा पंचायत वार्ड 8 सोहरौल गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयीं है़। मृतक की पहचान सोहरौल गांव के मोहम्मद जुबैर के 9 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद फैयाज के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अय्यान के रूप में हुई है़। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक अन्य बच्चों के साथ गांव से तकरीबन 300 से 400 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान दिलशाद और अय्यान नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने दोनों को डूबते हुए देखा और शोर मचाते हुए गांव के तरफ भाग कर आया जहां पहुंच कर लोगों को इस बात कि जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तालाब की ओर दौर पूरा ओर तालाब के गहरे पानी में तलाश करने लगा। कुछ देर के तलाशी के बाद दोनों बच्चें को खोज कर तालाब की पानी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। जहां से दोनों बच्चें के शव को घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही दोनों बच्चें के परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगें। फिलहाल पुरे गांव में एक साथ दो दो मौत से मातम पसरा हुआ है़। स्थानीय प्रशासन को घटना के संबंध में सूचना दी गई है़। वहीं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




