रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना- एक्सपोजर विजिट के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसवको के जत्था को सीए संजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर एनजीओ हेल्पलाइन पटना से रवाना किया । उन्होंने अपने संबोधन कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश और आज पूरी दुनिया भारत के प्रति आशा भरी नजरों से देख रही है । लेकिन आज भी कुछ लोग जाति गिनकर राजनीति में बना रहना चाहते है । जात,पात, धर्म,भाषा,क्षेत्र,रंग के नाम पर लोगो को लड़ाने का प्रयास किया जाता है । सामाजिक समरसता को बनाये रखने में फाउंडेशन उल्लेखनीय योगदान दे रहा है देश भर युवाओं की टीम भेजकर प्रेम शांति और भाईचारे का संदेश दे रहा है । उन्होंने युवाओं से अपील किया कि राष्टीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा । युवाओं के अथाह शक्ति और साहस को सही दिशा में उपयोग कर हम अग्रणी देशों में सुमार हो सकते हैं । वहीं फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि दिल्ली में देश भर से युवा/युवति जुट रहे है । वे एक दूसरे के रहन सहन, सँस्कृतिक सभ्यता ,खान पान से अवगत होंगे साथ ही अपने अपने क्षेत्र के लोककलाओं का भी प्रदर्शन करेंगे । उन्होंने जातिवादी नेताओं को आतंकी से भी खतरनाक बताया । मनुष्य जन्म के समय जैविक रूप से एक समान होता । हम अपने सुविधानुसार उस बच्चे के दिमाग मे जाति और धर्म को फीड करते हैं और व्यक्ति पूरा उम्र उसी केचुल में बिता देता है जबकि जाति और धर्म मानव निर्मित । उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जाति के दुकान चलाने बाले लोगों को उखाड़ फेंके । वही पत्रकार मो आशिफ ने कहा कि विघटनकारी शक्तियों से सतर्क रहें नौजवान । जातिवाद ओर धार्मिक उन्माद जहर के समान है । जाति तोड़ो मानव जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। दल के दलनायक गोपी कुमार होंगे । दल में सुधांशू कुमार, रत्न विशाल ,आर्यन राज,शौरभ कुमार समेत दर्जनों स्वयंसवक शामिल है ।




