रिपोर्ट- अवधेश कुमार!
गोपालगंज में एनडीए के प्रत्याशी व जेडीयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन के नामांकन किया….दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं….नामांकन के बाद मिंज स्टेडियम में जनसभा हुई…जनसभा में एनडीए के नेताओं ने दमखम दिखाया… बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, चिराग पासवान के अलावा चार मंत्री, एमएलसी और कई विधायक व जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नामांकन सभा में शामिल हुए. …
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर हमला बोला….सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद आरक्षण को खत्म करने का हवाला दे रहें हैं….लेकिन लालू प्रसाद ने पहले अपने परिवार को आरक्षण दिया है….उन्होंने पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया और फिर क्रिकेट में सफल नहीं हुए तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया….सारण की बेटी को प्रताड़ित कर घर से निकालनेवाले दूसरे बेटे तेजप्रताप की मंत्री बना दिया…. और बड़ी बेटी जब लोकसभा चुनाव हार गयी तो उन्हें राज्य सभा भेज दिया….रोहिणी आचार्य पर हमला करते हुए कहा कि सारण में टूरिष्ट बेटी आयी हुई है…..जब बिहार में जंगल राज हुआ तो पूरे बिहार के लोगों को पलायन किया और उनमें उनका परिवार भी पलायन कर गया था….नीतीश और मोदी की सुशासन की सरकार आई तो उनके सिंगापुर पलायन करनेवाली बेटी और बाल-बच्चे भी चुनाव लड़ने बिहार आ रहे हैं…..
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में चार जातियां ही रहेंगी…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि गरीब, युवा, महिला और किसान की जातियां रहेंगी, जिसके उत्थान के लिए केंद्र सरकार काम करेगी….
जेडीयू सांसद व एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार ने भरोसा जताया और दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है…जनता का आशीर्वाद मिल रहा है….सांसद बनने के बाद अधूरे विकास कार्यों को पूरा करेंगे…..




