नाली सफाई के विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा। रविवार को जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मुहल्ले में नाली सफाई के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी। इस घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घयलो को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पकरीबरावां में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में 38 वर्षीय जमशेद आलम, 48 वर्षीय मजहर आलम, 30 वर्षीय फिरोज आलम शामिल हैं। बताया जाता है कि रविवार की सुबह नाली साफ सफाई का कार्य चल रहा था, तभी दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गये। वहीं घायल मो मजहर ने बताया कि घर के बगल के मो मोबीन, मो मंटू एवं उनके पुत्र मो सोहराब तथा मो भुट्टू सहित अन्य लोगों ने उनके घर मे घुसकर जानलेवा हमला कर दिया जिससे तीन लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया और दोनो पक्षों को शान्ति बहाल करने की अपील की। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रकिया पुरी नहीं की गयी है।

Join us on:

Leave a Comment