अनिल शर्मा

नवादा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव स्थित पौरा नहर में डूबने से दो सहोदर भाई की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का पहचान कादिरगंज ओपी क्षेत्र के जमुआमा गांव निवासी स्व उमेश सिंह के 11 पुत्र वर्षीय प्रिंस कुमार तथा 9 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। दोनों भाई कोचगांव अपने ननिहाल आया हुआ था, जहां नहाने के दौरान एक भाई गहरा पानी में चला गया और वह डूबने लगा, यह देख दूसरा भाई उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया जिससे दोनों भाई की मौत हो गयी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनो भाईयों को नहर से बाहर निकाला और वारिसलीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वारिसलीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इधर परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है। यहां बता दें कि मृतक तीन भाई था, जिसमें दो की एक साथ मौत हो गई। मृतक के पिता नवादा में बीड़ी पत्ते के बड़े व्यवसाई थे। करीब आठ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद विधवा पत्नी पूनम तीनों बच्चों के सहारे अपना जीवन काट रही थी, लेकिन दोनों पुत्रों की एक साथ मौत से फिर वह टूट गई।




