मोकामा- भाजपा की अहम बैठक में मतदाताओं को बूथ तक ले जाने का संकल्प!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ की एक अहम बैठक हुई, हाथीदह में हुई इस बैठक में प्रदेश से लेकर मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता शामिल हुए, जिसमें कम मतदान पर ना सिर्फ चिंता व्यक्त की गई बल्कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाताओं को बूथ तक ले जाने का कार्यक्रम बनाया गया! मुंगेर लोकसभा में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है, अतः भाजपा ने दिन रात एक कर मेहनत करने का निर्णय लिया और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए NDA उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को भारी मतों से जीताकर भेजने का निर्णय लिया!
मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष हाथीदह के मुखिया व वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शंकर शर्मा उर्फ़ गुड्डी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में, जिला महामंत्री पंकज कुमार,मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन, उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा,मनोज मोलदियार,नीलेश कुमार पवन, संजीव कुमार मंगलम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह, दिलीप कुमार टुनटुन, पंकज कुमार समेत कई नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए और पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष तक ने मतदाताओं को हर घर से पोलिंग बूथ तक पहुँचाने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया!

बाइट :- डॉ.राम सागर सिंह (प्रदेश प्रवक्ता) नीला बंडी
बाइट- शशि शंकर शर्मा “गुड्डी” अध्यक्ष मुखिया संघ (आसमानी शर्ट, भगवा गमछा में )
बाइट- अविनाश कुमार चंदन, मंडल अध्यक्ष(टी शर्ट में)
बाइट- संजीव कुमार मंगलम( सफ़ेद कुर्ता व भगवा गमछा में )

Join us on:

Leave a Comment