दरभंगा, रिपोर्ट चिंटू कुमार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को चुनावी सभा को संबोधित करने दरभंगा पहुच रहे है । दरभंगा के ऐतिहासिक राज मैदान में दिन के एक बजे प्रधानमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था में लगी है वही बीजेपी सभा स्थल की तैयारी में जुटी है ।
पूरा राज मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है साथ मे एक भव्य मंच भी बनाया गया है पूरे पंडाल को अंतिम रूप लगभग दे दिया गया है पंडाल के अंदर लगभग चालीस हजार कुर्सियां लगाई जा रही है पूरी तैयारी का जायजा लेने के बाद आज NDA की तरफ से सभा स्थल पर ही संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिसमें सभी ने न सिर्फ मोदी जी के गुणगान किया बल्कि बिहार में सभी चालीस सीट पर NDA की जीत को सुनिश्चित बताया ।
प्रेस कांफ्रेंस में खुद दरभंगा लोकसभा सीट के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर के अलावा राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता के अलावा बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी और नगर विधायक संजय सरावगी के साथ सभी NDA गठबंधन के स्थानीय नेता शामिल थे ।
बाइट
1,गोपाल जी ठाकुर, दरभंगा लोकसभा सीट के उम्मीदवार
2,धर्मशिला गुप्ता,राज्यसभा सांसद
3,हरि सहनी,बिहार सरकार के मंत्री




