पंकज कुमार जहानाबाद।
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार मतदान पदाधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 26 अप्रैल, 2024 से दिनांक 30 अप्रैल, 2024 तक राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय, जहानाबाद तथा गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद में सम्पन्न कराया जा चूका है।
नोडल पदाधिकारी, जिला कार्मिक कोषांग -सह- वरीय उप समाहर्ता श्री राहुल कुमार ने बताया कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा मेडिकल के आधार पर चुनाव से विमुक्ति हेतु अनुरोध आवेदन पत्र प्राप्त हो रहें है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देशानुसार वैसे कर्मियों के लिए मेडिकल टीम गठित करने का निर्देश सिविल सर्जन के नेतृत्व में प्राप्त हुआ है, जिसके लिए सिविल सर्जन, जहानाबाद के नेतृत्व में बीमार/असहाय कर्मियों के निर्वाचन कार्य से विमुक्ति हेतु मेडिकल टीम का गठन किया गया है, जो दिनांक 03 मई, 2024 एवं दिनांक 04 मई, 2024 को सदर अस्पताल, जहानाबाद में कार्यरत रहेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि वैसे सभी मतदान पदाधिकारी जो अस्वस्थ्य है, वे निर्धारित तिथि 03 एवं 04 मई को जिला द्वारा गठित मेडिकल टीम के समक्ष उपस्थित होकर स्वास्थ्य संबंधित जाँच कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि गठित मेडिकल टीम द्वारा जाँच प्रतिवेदन के आधार पर निर्वाचन कार्य से मुक्त करने का निर्णय लिया जा सकेगा।




