पंकज कुमार जहानाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनमुक्ति आंदोलन के बैनर तले डॉ विनयन आश्रम ग्राम नवादा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद सिंह ने की इस बैठक में दूर-दराज से आए हुए ग्रामीण मजदूर, छात्र ,नौजवान,महिला बुद्धिजीवी, किसानों ने भाग लिया इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कामरेड डॉ विनयन के समाधि स्थल पर फूल अर्पित कर एवं दुनिया के मजदुरो एक हो के गगन भेदी नारों के साथ इस कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाग लेते हुए यह कहा कि आज ही के दिन मजदूरों के बलिदान के बाद उनके काम का घंटा तय किया गया इससे पहले मजदूरों से जबरन 24 घंटा काम लिया जाता था इसके विरुद्ध काफी आंदोलन चला और अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों हजार मजदूर को मौत के घाट उतार दिया गया था मजदूर की उसी कुर्बानी के बाद मजदूरों को काम का 8 घंटा तय किया गया जो आज विश्व भर में सभी संस्थान सभी सरकारी संस्थान एवं सभी क्षेत्र में लागू है इस कार्यक्रम में जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव ने भारत में बढ़ रहे बेरोजगारी पर एवं गिरते राजनीतिक स्तर नैतिक पतन पर गहरी चिंता व्यक्त किये! भारत में धर्म के नाम पर नफरत जो पैदा किया जा रहा है समय रहते देश के मजदूर किसान छात्र नौजवान,महिला, बुद्धिजीवी,अमन पसंद लोगों से आग्रह है कि नफरत को छोड़ दिल को जोड़ने का काम करें l इस कार्यक्रम में उपस्थित जनमुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष संत प्रसाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष नाजनी प्रवीण,छात्र मोर्चा के अध्यक्ष कुणाल कुमार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार,मुस्ताक अहमद शमशाद आलम ग्राम पंचायत पिंजौरा के सरपंच रामप्रवेश यादव एवं अन्य लोगों ने भाग लिया




