रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय मे झंझारपुर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा रोड शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोड सो कार्यक्रम मे एनडीए गठबंधन के भाजपा एवं जदयू के दर्जनों स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को देखते हुए चप्पे चप्पे पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री का आगमन जयनगर प्रखंड के बेला गांव एनएच 104 पर स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से होते ही एन डी ए समर्थकों ने नारा लगा कर उनका जोरदार स्वागत किया। जहां से नीतीश कुमार प्रचार रथ में सवार हो पूरे जयनगर शहर में रोड शो के माध्यम से लोकसभा चुनाव को लेकर झंझारपुर से जदयू प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार किया और मतदाताओं से वोट मांगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जल संसाधन मंत्री संजय झा, शीला मंडल, विजय चोधरी, मीना कामत, लोकसभा प्रत्याशी रामप्रीत मंडल सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल मौजूद थें। इस दौरान प्रचार रथ में सवार नीतीश कुमार एवं जदयू नेताओं ने सरक किनारे खड़े मतदाताओं को हाथ हिला कर झंझारपुर से प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कुछ देर के रोड सो के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र पर स्थित जयनगर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहीत ,संजय झा, विजय चौधरी सिंधे हेलीपैड पर पहुंच कर आगे के लिए प्रस्थान कर गए।




