कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा निर्गत कार्यक्रम अनुसार इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल एवं माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 के संबंध में जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा निर्गत कार्यक्रम अनुसार इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का दिनांक 29 अप्रैल से 11 मई तक एवं माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का दिनांक 04 मई से 11मई आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि प्रथम पाली में 09:30 से 12:45 बजे एवं दूसरी पाली में 02 से 05:15 बजे तक रहेगी । केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर साफ- सफाई एवं शौचालय, पेयजल एवं रोशनी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु परीक्षा केंद्रवार स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं वरीय स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा सशस्त्र पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को ध्यान में रखकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है , ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहे। इसके लिए पोस्टर पर आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है परीक्षा केंद्रों पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।




